बिहार के IPS विनय कुमार को केंद्र में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, राज्य में कर चुके हैं कई बड़े ऑपरेशन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jan 2026 9:37 PM

विज्ञापन

आईपीएस विनय कुमार की फाइल फोटो

Bihar News: बिहार कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. बिहार एसटीएफ में आईजी के पद पर तैनात रहे विनय कुमार को अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का IG नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को केंद्र सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है. उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है. इसके लिए बिहार सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने की मंजूरी दे दी है.

बिहार सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर विनय कुमार को उनके मौजूदा पद से विरमित कर दिया. इसके साथ ही उनकी सेवाएं केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी गई हैं. अब वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.

STF में आईजी के पद पर थे विनय कुमार

वर्तमान में विनय कुमार बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में आईजी के पद पर कार्यरत थे. इस दौरान वे संगठित अपराध, माफिया नेटवर्क और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियानों की निगरानी कर रहे थे. दिसंबर 2024 से उनके नेतृत्व में एसटीएफ ने कई बड़े ऑपरेशन किए, जिनमें अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर भी शामिल रहे.

इससे पहले भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं विनय कुमार

विनय कुमार इससे पहले एसपी और डीआईजी जैसे अहम पदों पर भी काम कर चुके हैं. उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है. उनके अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें NIA में अहम जिम्मेदारी सौंपी है.

16 और आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक, विनय कुमार के अलावा बिहार कैडर के करीब 16 आईपीएस अधिकारी आने वाले दिनों में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं. इसमें 1996 से 2004 बैच तक के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं.

Also Read: लालू के नाती भारत में नहीं इस देश में लेंगे मिलिट्री की ट्रेनिंग, जानिए दो साल में क्या-क्या सिखाया जाता है

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन