छात्रावास में छात्रा ने दुपट्टे का फंदा बना की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन
छात्रावास में छात्रा ने दुपट्टे का फंदा बना की खुदकुशी

patna news: पटना सिटी. छात्रावास में रह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. घटना बहादुरपुर थाना के बहादुरपुर बाजार समिति स्थित गर्ल्स हॉस्टल की है.

विज्ञापन

पटना सिटी . छात्रावास में रह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. घटना बहादुरपुर थाना के बहादुरपुर बाजार समिति स्थित गर्ल्स हॉस्टल की है. पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम नालंदा मेडिकल कॉलेज में करा परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने बताया कि हॉस्टल संचालक की ओर से सूचना मिली कि हॉस्टल के प्रथम तल्ले पर सीढ़ी से सटे दक्षिण की तरफ स्थित कमरे में रहने वाली बांका जिले के अमरपुर थाना के महुता पैदापुर गांव निवासी मुकेश कुमार चौधरी की पुत्री 17 वर्षीय पूजा ने दुपट्टे का फंदा बना पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी. पुलिस ने बताया कि खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने बताया कि छानबीन में यह भी पता चला कि पूजा की दो और बहन पटना में रह कर पढ़ाई करती हैं. दोनों बहन एक साथ रहती हैं, जबकि पूजा अलग बाजार समिति हाॅस्टल में रह कर पढ़ाई की तैयारी कर रही थी. थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि मृतका की बहन पल्लवी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन