ePaper

मसौढ़ी. दुकान का ताला तोड़ नकद व 75 हजार के कपड़े की चोरी की

Updated at : 30 Jun 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी. दुकान का ताला तोड़ नकद व 75 हजार के कपड़े की चोरी की

पिपरा थाना के पुरेनिया बाजार स्थित स्टेट हाइवे-78 से सटे एक कपड़ा दुकान का शुक्रवार की रात बदमाशों ने ताला तोड़ कर दुकान में रखा नकद समेत 75 हजार रुपये का कपड़ा लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

मसौढ़ी. पिपरा थाना के पुरेनिया बाजार स्थित स्टेट हाइवे-78 से सटे एक कपड़ा दुकान का शुक्रवार की रात बदमाशों ने ताला तोड़ कर दुकान में रखा नकद समेत 75 हजार रुपये का कपड़ा लेकर फरार हो गये. इधर बदमाशों ने दुकान में ताला तोड़ने के पहले दुकान में बाहर लगा सीसीटीवी को बांस से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इधर दुकानदार सह पुनपुन के पैमार निवासी संजीत कुमार को इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब वह शनिवार की सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे. दुकान का ताला टूटा देख उसे दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली. बाद में उसने इसकी सूचना पिपरा पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें एक युवक हाथ में बांस लेकर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर रहा है. इस संबंध में संजीत द्वारा अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. इधर थानाध्यक्ष आर के पाल ने बताया कि मामले कि छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन