बिहार का बजट में रखा गया विशेष ध्यान… सीएम नीतीश के मंत्री ने पीएम मोदी का जताया आभार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Feb 2025 7:51 PM
Vijay Kumar Chaudhary
Special Package For Bihar in Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में मिथिला की पश्चिमी कोसी नहर के विस्तारीकरण, पुनर्स्थापन एवं आधुनिकीकरण के लिए राज्य सरकार को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की. बिहार को विशेष सहायता मिलने पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खुशी व्यक्त की है.
Special Package For Bihar in Budget 2025: मोदी सरकार ने बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं की. जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में राज्य में दिखेगा. नीतीश सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “केंद्रीय बजट से हर वर्ग को मिली खुशी, बिहार का रखा गया है विशेष ध्यान. आज पेश हुए केंद्रीय बजट से युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों सहित सभी वर्गों को खुशी हुई है. इस बजट में बिहार का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सभी बिहारवासियों की ओर से आभार.
बिहार को विकसित प्रदेश बनाने की ओर कदम
विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बजट में की गई बिहार में नये एयरपोर्ट की स्थापना, पटना एयरपोर्ट के विस्तार, आईआईटी पटना के विस्तार, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना, मखाना बोर्ड की स्थापना जैसी घोषणाएं बिहार को विकसित प्रदेश बनाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों को बल देंगे. बजट में पश्चिमी कोसी नहर के विस्तारीकरण, पुनर्स्थापन एवं आधुनिकीकरण की जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की परियोजना के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा स्वागत योग्य है. इस सिंचाई परियोजना से मधुबनी जिले के 20 और दरभंगा जिले के 16 प्रखंडों के किसान लाभान्वित होंगे.
इसे भी पढ़ें: CM Nitish हुए खुश! बजट में बिहार को विशेष सौगात देने के लिए पीएम मोदी को कह दी ये बात
मधुबनी और दरभंगा जिले के किसानों को मिलेगा लाभ
बिहार सरकार में मंत्री ने आगे कहा कि जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा तैयार योजना में पश्चिमी कोसी नहर के विस्तारीकरण, पुनर्स्थापन एवं आधुनिकीकरण (ईआरएम) कार्य का प्रस्ताव है. इसके अंतर्गत मुख्य नहर और शाखा नहरों के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वितरण प्रणालियों में भी कंक्रीट लाइनिंग कार्य के साथ-साथ मुख्य नहर एवं शाखा नहर के सेवापथ के पक्कीकरण का प्रावधान है. इसके अलावा आवश्यकतानुसार निर्मित संरचनाओं की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का भी प्रावधान है. नहरों के विस्तारीकरण के बाद मधुबनी और दरभंगा जिले में इस योजना के अंतर्गत कुल सिंचन क्षमता 3,97,877 हेक्टेयर हो जाएगी. वर्तमान में सिंचन क्षमता 2,70,474 हेक्टेयर है, जिसमें 1,27,403 हेक्टेयर की वृद्धि होगी. इससे मिथिला के बड़े इलाके में कृषि के विकास तथा किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. विभाग द्वारा योजना से संबंधित प्रस्ताव केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली को पहले ही समर्पित किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: बिहार को मिले विशेष सौगात से गदगद हुए नीतीश के MP, बोले- लंबी छलांग लगाने को हम तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










