CM Nitish हुए खुश! बजट में बिहार को विशेष सौगात देने के लिए पीएम मोदी को कह दी ये बात
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Feb 2025 5:20 PM
पीएम मोदी और बिहार सीएम नीतीश कुमार
CM Nitish Thanks PM Modi: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2025-26 के केंद्रीय आम बजट को सकारात्मक एवं स्वागत योग्य बताया है. सीएम नीतीश ने बजट में बिहार को मिले विशेष सौगात के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है.
CM Nitish Thanks PM Modi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में 2025-2026 का आम बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने बिहार के लिए कई योजनाओं की घोषणा की. इसे लेकर सीएम नीतीश ने कहा, “केन्द्र सरकार का यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है. इस बजट के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये गये हैं. बजट में बिहार के लिये जो घोषणायें की गयी है, उनसे बिहार के विकास को और गति मिलेगी.
मखाना बोर्ड बनने से क्या लाभ होगा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए राज्य में एक मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाना किसानों को लाभ मिलेगा. राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान करने से अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी जिससे यहां के लोगों को काफी फायदा होगा साथ ही राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी. मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी कैनाल परियोजना के लिए आर्थिक मदद मिलने से यहां के किसानों को फायदा होगा. इस बजट में पटना IIT के विस्तार का प्रावधान किया गया है, इससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना होने से युवाओं को कौशल, उद्यमिता और रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा पूर्वी भारत में खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: Budget 2025: ‘बिहार, बिहार, बिहार, बिहार…’, जानें ममता की MP ने बजट पर क्यों कहीं ये बात
टैक्स छूट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में 12 लाख रूपये तक की छूट मिलने से मध्यमवर्ग को काफी राहत मिली है. किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा. सूक्ष्म उद्यमों के लिए MSME क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किये जाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. बजट में गरीब, युवा, किसानों के हित में कई कदम उठाये गये हैं, यह स्वागत योग्य है. उन्होंने कहा कि बेहतर बजट पेश करने के लिये मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण को धन्यवाद देता हूं.
इसे भी पढ़ें: बिहार को मिले विशेष सौगात से गदगद हुए नीतीश के MP, बोले- लंबी छलांग लगाने को हम तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










