Budget 2025: 'बिहार, बिहार, बिहार, बिहार…', जानें ममता की MP ने बजट पर क्यों कहीं ये बात

Published by :Paritosh Shahi
Published at :01 Feb 2025 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
TMC MP Sagarika Ghose on Budget 2025

टीएमसी एमपी सागरिका घोष

Budget 2025: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल पहली पूर्ण बजट आज पेश हुई. इसमें बिहार के लिए कई ऐलान किये गए. इसे लेकर TMC एमपी सागरिका घोस ने तंज कसा है.

विज्ञापन

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में 2025-2026 का आम बजट पेश किया. इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री बिहार के लिए कई बड़े योजनाओं की घोषणा की. सीतारमण बजट पेश करने के जैसे ही लोकसभा पहुंचीं और लोगों ने उन्हें मधुबनी पेंटिंग उकेरी साड़ी पहने दिखा, तभी लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि बिहार को बहुत कुछ मिलेगा. लोगों का अंदाजा सही निकला और केंद्र सरकार ने भी बिहारवासियों को नाराज नहीं किया. वित्त मंत्री ने बिहार के लिए कई तोहफे दिए. इसे लेकर अब अन्य पार्टी और दूसरे राज्य के नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने भी इस बजट को लेकर निशाना साधा है.

सागरिका घोष ने X पर लिखा पोस्ट

टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “बिहार, बिहार,बिहार, बिहार… #बजटसेशन2025”. उनके इस पोस्ट पर जवाब देते हुए शुभम नाम के एक युवक ने लिखा, “यदि बिहारी बेहतर अवसर के लिए बंगाल जा रहे हैं तो उनके पास मुद्दा है कि वे बंगाल क्यों आ रहे हैं, अब सरकार बिहार को विकसित करने की योजना बना रही है ताकि कोई भी बिहारी आकर आपके बंगाल (आपके विचारों के अनुसार) को परेशान न करे, फिर भी उनके पास मुद्दा है कि बिहार बिहार क्यों किया जा रहा है.”

बिहार को बजट में क्या-क्या मिला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए मखाना बोर्ड बनाने, नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की. बजट में पटना IIT और पटना एयरपोर्ट का भी विस्तार करने का ऐलान हुआ.निर्मला सीतारमण ने कहा कि मखाना के उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: यूं ही नहीं हुआ मखाना बोर्ड का ऐलान, देश में सबसे अधिक मखाना उत्पादन करने वाला राज्य है बिहार

बिहार में इस साल चुनाव है

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर पहले से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि बिहार के लिए मोदी सरकार कुछ बड़ा ऐलान करेगी. बजट पेश करने के दौरान हुआ भी कुछ ऐसा ही. आज केंद्रीय वित्त मंत्री ने पटना IIT के विस्तार का ऐलान किया. मोदी सरकार के इस फैसले से बिहार के युवाओं को काफी सुविधा होगी. इसके अलावा सरकार ने बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़ें: Budget 2025: बजट में मिली सौगात से गदगद हुए बिहार के नेता, जानें किसने क्या कहा…

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन