स्पेशल बच्चों ने बैडमिंटन, बैगो और बोची में दिखायी प्रतिभा

Published at :09 Jun 2024 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
स्पेशल बच्चों ने बैडमिंटन, बैगो और बोची में दिखायी प्रतिभा

स्पेशल ओलिंपिक भारत बिहार और किलकारी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विशेष प्रकार के बच्चे (स्पेशल चाइल्ड) के लिए बैडमिंटन, बैगो गेम, बोची गेम का आयोजन किया गया. खेल के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

विज्ञापन

पटना. स्पेशल ओलिंपिक भारत बिहार और किलकारी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विशेष प्रकार के बच्चे (स्पेशल चाइल्ड) के लिए बैडमिंटन, बैगो गेम, बोची गेम का आयोजन किया गया. खेल के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. प्रतियोगिता का उद्घाटन स्पेशल ओलिंपिक भारत बिहार के एरिया डायरेक्टर संदीप कुमार और किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. प्रतियोगिता में सौ से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया.विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. बैडमिंटन में प्रिंस (एथलीट), अनिकेत (पार्टनर) ने स्वर्ण, शशांक (एथलीट), सोनू कुमार (पार्टनर) ने रजत और इशिका राज (एथलीट), अनामिका कुमारी (पार्टनर) ने कांस्य पदक जीता. बैगो गेम में मयंक कुमार (एथलीट), सुशील कुमार (पार्टनर) ने स्वर्ण पदक, अंकित (एथलीट), प्रियारानी (पार्टनर) ने रजत और अनुराग सिन्हा (एथलीट), अस्मिता श्रीवास्तव (पार्टनर) ने कांस्य पदक हासिल किया. बोची गेम में अभिषेक कुमार (एथलीट), शिवांश कुमार (पार्टनर) ने स्वर्ण पदक, शिशिर कुमार (एथलीट), सुमित (पार्टनर) ने रजत और ऋतुल शर्मा (एथलीट), भारत भूषण (पार्टनर) ने कांस्य पदक जीता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन