836 करोड़ की सौगात से पटना स्मार्ट सिटी को मिलेगी रफ्तार, इन विकास कार्यों से बदलेगी शहर की सूरत

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Mar 2025 8:37 AM

विज्ञापन

Patna News: बिहार सरकार ने पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास को गति देने के लिए 836.27 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. यह राशि 2025-26 वित्तीय वर्ष में बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी.

विज्ञापन

Patna News: बिहार सरकार ने पटना स्मार्ट सिटी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए 836.27 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. यह राशि 2025-26 के वित्तीय वर्ष में शहर के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी. केंद्र सरकार से प्राप्त राशि के अलावा यह बजट पटना स्मार्ट सिटी को तेजी से विकसित करने में मदद करेगा.

स्मार्ट सिटी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी परियोजना को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है. अब पटना स्मार्ट सिटी को अपने संसाधनों से आय अर्जित करने के लिए विशेष परियोजनाएं शुरू करनी होंगी. इसी उद्देश्य से बिहार सरकार ने पटना समेत अन्य शहरों को विकास कार्यों के लिए वित्तीय सहायता दी है.

शहर में स्थायी पिंक टॉयलेट का निर्माण

महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में स्थायी पिंक टॉयलेट बनाने की भी घोषणा की गई है. इससे पहले पटना नगर निगम ने महिलाओं के लिए चलंत पिंक टॉयलेट की सुविधा शुरू की थी. लेकिन, अब स्थायी संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा. जिससे महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिल सके.

कैसे बदलेगी पटना की सूरत?

  • 836 करोड़ की राशि से प्रमुख विकास परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा.
  • स्मार्ट सिटी के तहत नई परियोजनाएं लॉन्च होंगी, जिससे खुद की कमाई बढ़ाई जा सके.
  • शहर में आधुनिक बुनियादी ढांचे, सड़कें, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को बेहतर किया जाएगा.
  • महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण, जिससे सुरक्षित और स्वच्छ सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

पटना स्मार्ट सिटी को आत्मनिर्भर बनाने की इस नई नीति के तहत आने वाले वर्षों में शहर का विकास और तेजी से होगा. जिससे पटना को एक आधुनिक और सुविधाजनक स्मार्ट सिटी के रूप में स्थापित किया जा सके.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन