बिहार की ये चर्चित महिला नेता लड़ेंगी विधानसभा चुनाव! खूबसूरती और फॉलोअर्स में अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर

Updated:
विज्ञापन
Sima Kushwaha leader of Bihar contest assembly elections!

सीमा कुशवाहा की तस्वीरें

Sima Kushwaha: बिहार में आरजेडी की नेत्री सीमा कुशवाहा की चर्चा फिर तेज हो गई है. दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर वे लगातार प्रचार-प्रसार करते हुए दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और खूबसूरती में तो बॉलीवुड और भोजपुरी अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती है.

विज्ञापन

Sima Kushwaha: बिहार में आरजेडी की एक नेत्री फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं, जिसके कारण इनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं. तो वहीं, राजनीति को लेकर अच्छी-खासी पकड़ भी है. कई बार वे जनता के बीच दिख जाती है. खूबसूरती में तो वे बॉलीवुड और भोजपुरी अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं, जिसके कारण वे जहां भी जाती हैं तो सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुट जाती है. दरअसल, हम यहां बात कर रहे हैं तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी से ताल्लुक रखने वाली सीमा कुशवाहा की. सीमा कुशवाहा रोहतास जिले की रहने वाली हैं और कई बार वे अपने जिले में प्रचार-प्रसार करते हुए दिख जाती है.

मिलियन में हैं सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स

विस्तार रूप से सीमा कुशवाहा की बात करें तो, वे अपने बोल्ड स्टाइल के लिए भी जानी जाती है. आरजेडी की ये ऐसी नेत्री हैं, जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं और इन्हीं फॉलोअर्स के जरिये उन्होंने राजनीति में अपनी पकड़ बनाई. सीमा कुशवाहा जिला परिषद सदस्य भी रह चुकीं हैं. वे युवाओं के बीच पसंदीदा नेताओं की लिस्ट में शुमार हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. किसी तरह की राजनीतिक गतिविधियां हो या फिर वे कहीं घूमने-फिरने जाती हैं तो, सोशल मीडिया पर अपडेट करना नहीं भूलती हैं. कहा जाता है कि, खूबसूरती में वह अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं.

इन पार्टियों से रहा है ताल्लुक…

सीमा कुशवाहा के पॉलिटिकल बैकग्राउंट की बात करें तो, रोहतास में जिला परिषद सदस्य रहने के दौरान कई पार्टियों से जुड़ीं. मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से भी सीमा कुशवाहा का जुड़ाव था. 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान सीमा कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा की प्रदेश महासचिव के पद पर काम कर चुकी हैं. लेकिन, फिर उन्होंने पार्टी छोड़ दी. वर्तमान की बात करें तो सीमा कुशवाहा आरजेडी में हैं. वे आरजेडी की धाकड़ महिला नेता कही जाती हैं. आरजेडी को लेकर वे कई बार प्रचार-प्रसार कते हुए दिख जाती है.

विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज है. ऐसे में सीमा कुशवाहा भी पूरी तरह से एक्टिव मोड में हैं. चर्चाएं तेज हो गई है कि, इस बार विधानसभा का चुनाव सीमा कुशवाहा भी लड़ सकती है. लेकिन, कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगी, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. अभी से ही सीमा कुशवाहा एक्टिव हैं और चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार कर रही है. आरजेडी का गमछा ओढ़े तेजस्वी यादव के साथ कई बार वे मंच साझा करती हुई दिखी थी. लोकसभा चुनाव के दौरान भी सीमा कुशवाहा ने महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था. तो वहीं, इस बार देखना होगा कि, सीमा कुशवाहा यदि विधानसभा का चुनाव लड़ती हैं तो किस सीट से लड़ेंगी.

Also Read: Bihar Heavy Rain Alert: बिहार के इन इलाकों में 10 जुलाई तक भयंकर बारिश का दिखेगा कहर, IMD ने दी बड़ी चेतावनी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन