Shravani Mela Special Train: श्रद्धालुओं को मिली खुशखबरी, बढ़नी से देवघर तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jun 2025 2:49 PM
Shravani Mela Special Train (सांकेतिक फोटो)
Shravani Mela Special Train: बिहार में श्रावणी मेले की तैयारी रेलवे प्रशासन की ओर से भी की जा रही है. इस बीच बढ़नी से देवघर तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 जुलाई से होगा.
Shravani Mela Special Train: बिहार में जल्द ही श्रावणी मेले को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी. ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही है. तो वहीं, रेलवे प्रशासन भी फुल ऑन एक्शन मोड में है. इस बीच श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी आ गई है. दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन बढ़नी से देवघर तक चलेगी. बता दें कि, श्रावणी मेले के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है, जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है. ट्रेन संख्या 05028/05027 बढ़नी–देवघर–बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल चलेगी.
इस दिन से होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन
जानकारी के मुताबिक, बढ़नी–देवघर–बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल 9 जुलाई 2025 से शुरू होगी जो कि 11 अगस्त 2025 तक हर रोज चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन बढ़नी और देवघर के बीच गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, मुंगेर, सुलतानगंज और भागलपुर होते हुए चलेगी. ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, गाड़ी संख्या 05028 बढ़नी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन बढ़नी से हर रोज शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह-सुबह 1:20 बजे हाजीपुर, 2:15 बजे शाहपुर पटोरी, 3:10 बजे बरौनी, 3:40 बजे बेगूसराय, 5:15 बजे मुंगेर, 6:40 बजे सुल्तानगंज सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन की टाइमिंग
वहीं, वापसी में ट्रेन की बात करें तो, 05027 देवघर–बढ़नी स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक हर दिन शाम 6:45 बजे देवघर से खुलेगी. यह ट्रेन रात 9:28 बजे सुलतानगंज, 11:15 बजे मुंगेर, 12:08 बजे बेगूसराय, 12:30 बजे बरौनी, 1:30 बजे शाहपुर पटोरी, 2:30 बजे हाजीपुर, 5:00 बजे छपरा, 9:30 बजे गोरखपुर होते हुए दोपहर 12:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन 15 कोच वाली होगी. इसमें 7 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 एसएलआर (गार्ड/लगेज) कोच होंगे. तो वहीं, 6 स्लीपर भी होंगे. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस ट्रेन के जरिये श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










