Shravani Mela 2025: बिहार में 15 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को लेकर बड़ा निर्णय, इन 8 प्रमुख स्टेशनों को किया गया शामिल...
Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Jul 2025 9:19 AM
सांकेतिक तस्वीर
Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की उमड़ने वाली भीड़ का अंदाजा लगाते हुए रेलवे की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है. दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे के दानापुर मंडल के 8 स्टेशनों पर 15 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का फैसला लिया गया है.
Shravani Mela 2025: हर साल श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की अपार भीड़ उमड़ती है. इस साल भी कुछ वैसा ही कांवरियों की भीड़ का अंदाजा लगाते हुए प्रशासन की ओर से खास तैयारी की गई है. साथ ही रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसे लेकर उचित व्यवस्था की गई है. इस बीच बड़ी खबर है कि, पूर्वोत्तर रेलवे के दानापुर मंडल के 8 स्टेशनों पर 15 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया गया है. पूरे 8 स्टेशनों पर 11 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2025 तक 15 ट्रेनों का ठहराव होगा. कांवरियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है.
ये सभी 8 प्रमुख स्टेशन हैं शामिल…
इधर, मुख्य संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र की तरफ से आधिकारिक रूप से सूचना जारी कर दी गई है. जिसके मुताबिक, 8 प्रमुख स्टेशनों मनकठा, खुसरुपुर, टेका बीघा, हरदास बीघा, मंझौली ग्राम हाल्ट, बुद्धदेवचक यादव नगर, मेकरा मेमरखाबाद हॉल्ट और शुक्रदासग्राम हॉल्ट पर ट्रेनों का ठहराव होगा.
जानिए ट्रेनों की टाइमिंग…
जानकारी के मुताबिक, 2 प्रमुख इंटरसिटी एक्सप्रेस नए स्टेशनों पर ठहरेंगे. दरअसल, साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 13235) रात 19.59 बजे मनकठा स्टेशन पर रुकेगी, तो वहीं वापसी में दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 13236) सुबह 08.08 बजे मनकठा पर रुकेगी. इसी तरह से भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 13401) सुबह 09.47 बजे खुसरूपुर और 09.52 बजे हरदास बीघा पर रुकेगी. जिसके बाद
वहीं, दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 13402) शाम 17.21 बजे हरदास बीघा और 17.26 बजे खुसरूपुर पर रुकेगी.
मेमू और पैसेंजर ट्रेनों में सुविधा
श्रद्धालुओं के लिए मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की बात करें तो, खास सुविधाएं दी जायेंगी. मंझौली ग्राम हॉल्ट पर तीन मेमू ट्रेनें रुकेंगी, जिसमें से देवघर- पटना मेमू (गाड़ी सं. 63209) दोपहर 12.04 बजे और पटना-झाझा मेमू (गाड़ी सं. 63212) दोपहर 15.41 बजे शामिल हैं. इसके अलावा बुद्धदेवचक यादव नगर स्टेशन पर 3 ट्रेनें रुकेंगी. तिलैया-दानापुर पैसेंजर (गाड़ी सं. 53231) रात 22.22 बजे, किऊल-पटना मेमू (गाड़ी सं. 63205) सुबह 04.29 बजे और पटना-मोकामा पैसेंजर (गाड़ी सं. 53228) सुबह 05.45 बजे यहां रुकेंगी.
Also Read: Bihar News: ग्राम कचहरी सचिवों को मिलेगा डबल मानदेय, बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी में सीएम नीतीश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










