श्रवण कुमार बने JDU विधायक दल के नेता, तीन दिन पहले ही बढ़ाई गई थी सुरक्षा

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :21 Apr 2026 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
shravan kumar jdu leader

श्रवण कुमार की फाइल फोटो

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में जदयू ने बड़ा फैसला लेते हुए नालंदा के विधायक श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया है. विधानसभा से भी इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है.

विज्ञापन

Bihar Politics: नालंदा के विधायक श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है. पार्टी की ओर से उनके नाम का प्रस्ताव पहले ही विधानसभा भेजा जा चुका था, जिस पर अब औपचारिक मुहर लग गई है. विधानसभा सचिवालय ने भी इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. तीन दिन पहले ही बिहार सरकार ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाते हुए Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की थी.

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद से विधायक दल का पद खाली था. इसे लेकर जदयू नेताओं की बैठक हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार को जदयू विधायकों ने पहले ही नेता चुन लिया था. इसके बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस फैसले पर मुहर लगा दी.

श्रवण कुमार को निशांत ने दी बधाई

श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत जदयू दफ्तर पहुंचे हैं. कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. श्रवण कुमार पर निशांत ने कहा कि अच्छा है उन्हें मैं बधाई देता हूं.

8 बार के विधायक हैं श्रवण कुमार

नालंदा से जदयू विधायक श्रवण कुमार का राजनीतिक सफर लगातार जीत और अनुभव से भरा रहा है. उन्होंने पहली बार 1995 में विधानसभा चुनाव जीता था. इसके बाद वे लगातार कई बार जनता का भरोसा जीतते रहे. वे 1995, 2000, 2005 (फरवरी), 2005 (अक्टूबर), 2010, 2015, 2020 और 2025 में विधायक चुने गए. यानि अब तक कुल 8 बार विधायक बन चुके हैं, जो उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ को दिखाता है.

मुख्य सचेतक भी रह चुके हैं श्रवण कुमार

सरकार में भी उनकी भूमिका अहम रही है. वे लंबे समय तक ग्रामीण विकास मंत्री रहे और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में सरकार और विधानसभा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाई. पार्टी के भीतर भी वे जदयू के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और बड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहती है. साथ ही वे बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक भी रह चुके हैं.

Also Read: बिहार में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब नौकरी करते हुए भी दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, सम्राट सरकार ने बदला फैसला

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन