स्कूल व प्रखंड स्तर पर चयनित टीएलएम का होगा प्रदर्शन

Updated at : 07 Mar 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल व प्रखंड स्तर पर चयनित टीएलएम का होगा प्रदर्शन

जिला स्तरीय टीचिंग लर्निंग मेटेरियल (टीएलएम) मेला शनिवार को राजेंद्र नगर स्थित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित किया जायेगा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जिला स्तरीय टीचिंग लर्निंग मेटेरियल (टीएलएम) मेला शनिवार को राजेंद्र नगर स्थित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित किया जायेगा. प्रखंड स्तर पर स्कूलों से चयनित टीएलएम मेला में मॉडल प्रस्तुत किया जायेगा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमकुम पाठक ने बताया कि टीएलएम मेला का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे से किया जायेगा. इसमें प्रखंड स्तर पर स्कूलों से चयनित पांच से 10 सर्वश्रेष्ठ टीएलएम को शामिल किया जायेगा. टीएलएम मेला में बच्चों व शिक्षकों द्वारा वेस्ट मेटेरियल से तैयार किये गये मॉडल और पढ़ने- पढ़ाने के तरीके से संबंधित मॉडल को प्रदर्शित किया जायेगा. टीएलएम के माध्यम से बच्चों को पढ़ने और पढ़ाने के आसान तरीके की जानकारी दी जाती है. इससे बच्चे किताबों में दिये गये विषय को आसानी से समझ सकते हैं. इसका प्रयोग कक्षा एक से आठवीं तक में किया जाता है. इसमें शिक्षक भी सहयोग करते हैं. शनिवार को आयोजित होने वाले टीएलएम मेला में सभी जिले के सभी प्रखंडों से पांच से 10 प्रतिभागी शामिल होंगे. यह मेला सुबह 10:30 से तीन बजे तक आयोजित किया जायेगा. टीएलएम मेला में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन