रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 12:46 AM

विज्ञापन

अनुमंडल अंतर्गत बेलछी प्रखंड प्रांगण में शनिवार को रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बाढ़

अनुमंडल अंतर्गत बेलछी प्रखंड प्रांगण में शनिवार को रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया. मेले में आसपास के कई गांवों से रोजगार की तलाश में हजारों की संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे. मेले में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और दर्जनों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे. रोजगार मेला में विभिन्न निजी कंपनियों और विभागों के स्टॉल लगाये गये थे, जहां युवाओं का पंजीकरण किया गया और मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी की गयी. प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर हाथ को काम मिले और युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े. ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन