दिल्ली में कार में ब्लास्ट के बाद पटना में बढ़ायी गयी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली में कार में ब्लास्ट के बाद पटना में बढ़ायी गयी सुरक्षा

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में ब्लास्ट होने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत और कई के घायल होने की घटना के बाद पटना की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में ब्लास्ट होने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत और कई के घायल होने की घटना के बाद पटना की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है. पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है. साथ ही वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गयी है. एक-एक वाहनों को रोक कर डिक्की के साथ ही बैग को खोल कर देखा जा रहा है. इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक और धार्मिक जगहों की निगरानी की जा रही है. गश्ती को बढ़ा दिया गया है.

पटना जंक्शन सहित अन्य जंक्शनों पर भी बढ़ी सुरक्षा

इसके अलावा रेल पुलिस ने भी ट्रेनों व प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल से गुजरने वाली ट्रेनों के साथ ही प्लेटफॉर्मों की जांच की. हैंड डिटेक्टर से यात्रियों के सामान की जांच की गयी. ट्रेनों में सीट के नीचे, शौचालय, पेंट्री कार के अंदर भी मेटल डिटेक्टर से जांच की गयी. इस दौरान जीआरपी के थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. पटना जंक्शन के गेट पर भी चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जा रही थी. आइजी जीतेंद्र राणा ने बताया कि पटना व नालंदा जिले में सुरक्षा को बढ़ाया गया है. वाहन चेकिंग के निर्देश दिये गये हैं. भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर निगाह रखी जा रही है. जांच की जा रही है.

सार्वजनिक स्थलों पर लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील

पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील की है. अगर कोई संदिग्ध वस्तु नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन