बेऊर जेल की सुरक्षा बढ़ी, जानिए वजह क्या है

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के आरोपी के बेऊर में आने के बाद जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गांधी मैदान, बोधगया ब्लास्ट के 16 आतंकी पहले से बेऊर जेल में बंद हैं. दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के चार आतंकियों के आने के बाद यहां पर ब्लास्ट के 20 आतंकियों आरोपी हो गए हैं.
पटना. दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के आरोपी के बेऊर में आने के बाद जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गांधी मैदान, बोधगया ब्लास्ट के 16 आतंकी पहले से बेऊर जेल में बंद हैं. दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के चार आतंकियों के आने के बाद यहां पर ब्लास्ट के 20 आरोपी हो गए हैं. इनमें तीन आरोपी आतंकियों को NIA की टीम रिमांड पर ले गई है. वही दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के आरोपी आतंकी सलीम के तबीयत खराब होने की वजह से उसे बेऊर जेल के अस्पताल सेल में रखा गया है.
बहरहाल जेल में आतंकवादियों के आ जाने के बाद से बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को और सख्त कर दी गई है. सुरक्षा के ख्याल से जेल के बाहर BMP के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है. पेट्रोलिंग को और तेज कर दिया गया है. जेल के अंदर मुलाकातियों को कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरना पड़ रहा है. कैदियों से मिलने के लिए मुलाकातियों को अपना पूरा परिचय के अलावा आधार कार्ड की कॉपी भी अनिवार्य कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




