ePaper

महागठबंधन की दूसरी बैठक 24 को सदाकत आश्रम में होगी

Updated at : 19 Apr 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
महागठबंधन की दूसरी बैठक 24 को सदाकत आश्रम में होगी

विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के दलों की दूसरी अहम बैठक 24 अप्रैल को हो सकती है. यह बैठक सदाकत आश्रम में हो सकती है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के दलों की दूसरी अहम बैठक 24 अप्रैल को हो सकती है. यह बैठक सदाकत आश्रम में हो सकती है. राजद के प्रदेश कार्यालय में 17 अप्रैल को आयोजित पहली बैठक में साझा चुनावी रोड मैप की तैयारी शुरू की जायेगी. इसमें न्यूनतम साझा कार्यक्रम भी बनाया जा सकता है. राजद सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राजद की समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, राजद के दो नामित पदाधिकारी, कांग्रेस से राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, वीआइपी से मुकेश सहनी समेत वाम दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे. तेजस्वी को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार महागठबंधन के नेता एक साथ बैठक करने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन