पटना कॉलेज में होगी साइंस की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
पटना कॉलेज में होगी साइंस की पढ़ाई

पटना कॉलेज में साइंस फेकल्टी की पढ़ाई शुरू करने के लिए अनुमति दी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय में शनिवार को सिंडिकेट की बैठक की गयी. बैठक में पटना कॉलेज में साइंस फेकल्टी की पढ़ाई शुरू करने के लिए अनुमति दी गयी. कॉलेज से कहा गया कि साइंस की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करे. उक्त प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जायेगा. पटना कॉलेज में साइंस विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए एकेडमिक काउंसिल से पहले ही सहमति मिल चुकी है. इसके अलावा बीपीएससी से नियुक्त नये शिक्षकों को अप्रूवल भी दिया गया. इसके अलावा साइंस कॉलेज में इनक्यूबेशन सेंटर बनाने और रानी घाट में शिक्षक और कर्मचारियों के आवास बनाने पर सहमति बनी. शिक्षक और कर्मचारियों का आवास जी प्लस टू बनेगा. इसका बजट 15 करोड़, 75 रुपये खर्च किये जायेंगे. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने की. बैठक में कुलसचिव प्रो. शालिनी, डीन प्रो. अनिल कुमार, सिंडिकेट सदस्य डॉ नीतीश कुमार टनटन, विजय कुमार सिंह, नवीन कुमार आर्य, पप्पू वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन