बिहार के इस जिले में 5 जनवरी तक स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Jan 2026 9:43 PM
सांकेतिक फोटो
School Closed in Patna: समूचा बिहार शीतलहर की मार झेल रहा है. सुबह और शाम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी वजह से बिहार की राजधानी पटना के डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है.
School Closed in Patna: पटना जिले में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटना डीएम ने स्कूलों के संचालन को लेकर विशेष आदेश जारी किया गया है. यह आदेश जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लिया गया है.
जारी आदेश में क्या कहा गया
जारी आदेश के अनुसार पटना जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 5 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. यानी इन कक्षाओं के लिए स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे. प्रशासन ने साफ किया है कि यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए लिया गया है.
क्लास 6 और उससे ऊपर की बच्चों के स्कूल पूरी तरह बंद नहीं किए गए हैं. उनके संचालन के समय में बदलाव किया गया है. आदेश के मुताबिक इन कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच ही चलेगी. इससे पहले या बाद में किसी भी प्रकार की कक्षा चलाने की अनुमति नहीं होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सख्ती से करना होगा आदेश का पालन
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें और अपने-अपने विद्यालयों की टाइम टेबल को नए निर्देशों के अनुसार तय करें. प्री-बोर्ड, बोर्ड परीक्षा या अन्य विशेष परीक्षाओं के संचालन पर इस आदेश का कोई असर नहीं पड़ेगा. ये परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा सकेंगी. यह आदेश 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 29 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिनों तक रहेगा घना से बहुत घना कोहरा, एडवाइजरी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










