Sawan 2025: पटना से बाबा धाम और सुल्तानगंज जाना हुआ आसान, देवघर के लिए सीधी बस सेवा

Bihar News Sawan 2025
Sawan 2025: श्रावण महीने के दौरान बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के लिए बिहार सरकार ने स्पेशल व्यवस्था कर दी है. बिहार राज्य पथ परिवहन ने पटना से देवघर और सुल्तानगंज के लिए सीधी बसें चलाने का फैसला किया है. जानिए कितने बजे और कहां से खुलेगी गाड़ी?
Sawan 2025: बिहार में श्रावणी मेले की शुरुआत हो चुकी है. शुक्रवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस भव्य मेले की शुरुआत की. सरकार ने कांवरियों के लिए तमाम तरह की सुविधाओं की व्यवस्था की है. इसी क्रम में बिहार राज्य परिवहन निगम द्वारा पटना से सुल्तानगंज और देवघर के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने जा रहा है. सावन के महीने में झारखंड जाने वाली बसों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
पटना से सुल्तानगंज और देवघर का किराया जानिए
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, ये टू-बाय-टू नॉन एसी बसें प्रतिदिन रात 9 बजे पटना के गांधी मैदान स्थित बांकीपुर बस स्टैंड से खुलेंगी. ये नालंदा और भागलपुर होते हुए सुल्तानगंज और फिर देवघर पहुंचेंगी. वहीं, देवघर से भी ये बसें हर रात 9 बजे खुलेंगी. यात्रियों को टिकट की सुविधा गांधी मैदान स्थित काउंटर के अलावा ऑनलाइन रेडबस पोर्टल पर भी उपलब्ध करायी गयी है. पटना से सुल्तानगंज तक 300 रुपये और पटना से देवघर तक 425 रुपये किराया तय किया गया है. फिलहाल इस सेवा को लेकर उच्चस्तरीय बैठकें जारी हैं.
टिकट ऑनलाइन बुक करने की होगी सुविधा
सूत्रों के अनुसार रविवार से इस विशेष सेवा का विधिवत संचालन शुरू कर दिया जायेगा. परिवहन विभाग अब लोगों को कैशलेस सफर प्रदान करने की ओर कदम बढ़ा रहा है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और केनरा बैंक के बीच शनिवार को पटना के होटल मौर्या में एमओयू साइन होगा. इस समझौते के बाद यात्रियों को अगस्त महीने से राज्य में संचालित सभी सरकारी और पीपीपी मोड की बसों के टिकट ऑनलाइन बुक करने की सुविधा मिल सकेगी.
ALSO READ: Patna Traffic: पटना के इस रोड पर बैन होगी ई-रिक्शा, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










