Sawan 2025: बिहार के दिग्गज अधिकारी भी पैदल जा रहे बाबाधाम, कांवरिया पथ पर आम से लेकर खास तक एक समान

Sawan 2025: आज सावन की पहली सोमवारी है, ऐसे में बोल बम के नारों से बाबा नगरी गुंजायमान हो उठा है. इस बीच कांवरिया पथ पर आम से लेकर खास लोग भी दिखे. दरअसल, बिहार के एडीजी सुधांशु कुमार कंधे पर कांवर लेकर निकले.
Sawan 2025: आज सावन की पहली सोमवारी है. शिवालयों में भोले बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है. भोले बाबा पर जल चढ़ाने के लिए सावन महीने में भक्त कांवर यात्रा करते हैं. ऐसे में कांवरिया पथ पर आम हो या खास सभी एक समान भक्ति भाव में दिखें. दरअसल, बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुधांशु कुमार श्रावणी मेले में पैदल कांवर यात्रा करते हुए दिखें. इस पावन अवसर पर एडीजी अपने पूरे परिवार के साथ दिखें.
सुरक्षा के साथ श्रद्धा का भाव
बता दें कि, एडीजी सुधांशु कुमार कांवरियों के साथ यात्रा करते हुए सरकारी धर्मशाला अबरखा पहुंचे. जहां, उनका स्वागत स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी किया गया. देखा जाए तो, इस बार कांवरिया पथ पर सुरक्षा के साथ श्रद्धा भी देखने के लिए मिला. एडीजी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी थे. जो एक तरफ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ भोले बाबा की भक्ति में बोल बम के नारे भी लगाए जा रहे थे.

श्रद्धालुओं के बीच दिया संदेश
इतना ही नहीं, कांवरिया पथ पर पैदल यात्रा करते हुए एडीजी सुधांशु कुमार के साथ बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, बेलहर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय और सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार दिखे. बता दें कि, वरिष्ठ अधिकारी के इस आध्यात्मिक समर्पण ने आम श्रद्धालुओं के बीच एक अलग ही संदेश दिया.
भेल के डायरेक्टर एचआर भी निकले यात्रा पर
दूसरी तरफ, सुल्तानगंज श्रावणी मेला में गंगा जल लेकर पैदल कांवर यात्रा में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के डायरेक्टर एचआर कृष्ण कुमार ठाकुर पूरे परिवार के साथ बाबाधाम की यात्रा पर निकले. कृष्ण कुमार ठाकुर भागलपुर के रंगरा गांव के रहने वाले हैं और बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के बताए जाते हैं. कांवर यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया. इस दौरान मेला में भेल की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग पर आश्वस्त करते हुए कहा कि, अगले वर्ष श्रावणी मेला में भेल की भागीदारी सुनिश्चित होगी.

Also Read: नीतीश सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे भाजपा विधायक, सीबीआई से चाहते हैं इस मामले की जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










