बिहार में जारी हलचल के बीच अचानक सीएम हाउस पहुंचे सम्राट, साथ में ये नेता भी हैं मौजूद

Updated at : 11 Apr 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
samrat choudhary cm house visist

अचानक सीएम हाउस पहुंचे सम्राट

Bihar Politics: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और मंत्री लखेंद्र पासवान अचानक सीएम हाउस पहुंचे हैं. जिससे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सत्ता परिवर्तन और अगले सीएम की अटकलों के बीच इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति इस समय बेहद अहम मोड़ पर खड़ी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और मंत्री लखेंद्र पासवान अचानक सीएम हाउस पहुंचे हैं. जहां महत्वपूर्ण बैठक चल रही है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद अगले ही दिन नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है. सीएम हाउस से सभी सामान भी 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर शिफ्ट हो रहे हैं.

जेडीयू नेताओं की 2 घंटे तक चली बैठक

शनिवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में नए मंत्रिमंडल के स्वरूप और उसमें युवा चेहरों को शामिल करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई.

बीजेपी की बैठक भी अहम, केंद्रीय नेतृत्व की नजर

पटना में भारतीय जनता पार्टी की भी अहम बैठक होगी. जिसमें बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे. इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के चेहरे और सरकार गठन की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है. माना जा रहा है कि अंतिम फैसला एनडीए और केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर ही होगा.

चिराग पासवान ने खुद को किया रेस से बाहर

इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पद की रेस से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने साफ कहा कि वे इस दौड़ में शामिल नहीं हैं. हालांकि उन्होंने यह जरूर संकेत दिया कि सरकार का चेहरा बदल सकता है, लेकिन गठबंधन का फॉर्मूला वही रहेगा. वहीं भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने भी स्पष्ट किया है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला एनडीए और केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा.

Also Read: दिलीप जायसवाल बोले- अब नीतीश कुमार दिल्ली में रहेंगे, बिहार के अगले सीएम पर मंत्री ने क्या कहा?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन