CMO में सम्राट चौधरी ने अपने भरोसेमंद अफसरों को दी कमान, देखेंगे कामकाज, जानिए इनके बारे में

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :12 May 2026 12:27 PM
विज्ञापन
Samrat-Choudhary-cmo

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री ऑफिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. नीतीश कुमार के करीबी कई अधिकारियों को हटाकर अपनी पसंद के भरोसेमंद अफसरों को अहम जिम्मेदारी दी है. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. हालिया ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेहद शांत तरीके से CMO की टीम में बड़ा बदलाव कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद रहे कई अधिकारियों को यहां से हटाया गया है. फिलहाल प्रिंसिपल सेक्रेटरी दीपक कुमार को छोड़कर लगभग पूरा ढांचा बदल चुका है. चर्चा यह भी है कि दीपक कुमार की जगह भी जल्द दिल्ली से किसी नए अधिकारी की तैनाती हो सकती है.

सम्राट चौधरी ने अपने भरोसेमंद अधिकारियों को दी अहम भूमिका

10 मई को हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव में सम्राट चौधरी ने अपने भरोसेमंद अधिकारियों लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में मजबूत भूमिका दी है. इससे पता चलता है कि CMO में कामकाज सम्राट चौधरी की शैली के मुताबिक आगे बढ़ेगा.

लोकेश कुमार सिंह पर भरोसा क्यों

2003 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी लोकेश कुमार सिंह को प्रशासनिक अनुभव और जमीनी पकड़ वाला अधिकारी माना जाता है. जिलों में लंबे अनुभव के साथ-साथ सचिवालय के कई महत्वपूर्ण विभागों में काम कर चुके लोकेश सिंह की पहचान फाइलों पर मजबूत पकड़ और तेजी से फैसले लेने वाले अधिकारी के रूप में है.

स्वास्थ्य विभाग में कोरोना काल के दौरान उनके काम की काफी चर्चा रही थी. वित्त विभाग में सम्राट चौधरी के साथ पहले काम कर चुके होने की वजह से दोनों के बीच बेहतर तालमेल भी माना जाता है.

संजय कुमार सिंह की एंट्री भी खास

2007 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार सिंह लंबे समय से सम्राट चौधरी के साथ काम कर रहे थे. नई सरकार बनने के बाद से ही वे करीब से जुड़े रहे. शिक्षा, टैक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक कामकाज में उनकी मजबूत समझ मानी जाती है. एजुकेशन प्रोजेक्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और गृह विभाग जैसे क्षेत्रों में काम कर चुके संजय सिंह को तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

IPS अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

लंबे समय से साइडलाइन माने जा रहे IPS अधिकारी विकास वैभव और सुधांशु कुमार को भी नई जिम्मेदारियां देकर सरकार ने बड़ा संकेत दिया है. वहीं कुछ पुराने अधिकारियों को दूसरे विभागों में भेजा गया है.

CMO में हुए इस बदलाव को सिर्फ ट्रांसफर नहीं, बल्कि बिहार सरकार की नई प्रशासनिक रणनीति माना जा रहा है. सम्राट चौधरी अब अपनी टीम के साथ फैसलों और योजनाओं को नई दिशा देने की तैयारी में दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना से आरा-बक्सर जाना होगा आसान, 346 एकड़ जमीन का अधिग्रहण शुरू, देखें अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन