तेज रफ्तार Scorpio ने बाइक को घसीटा, दो युवकों की मौत, तीसरा पटना AIIMS में भर्ती
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 27 Jan 2025 9:57 PM
Bihar Accident (सांकेतिक तस्वीर)
Road Accident In Danapur: दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है.
Road Accident in Danapur: दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. यह हादसा कोथवां मोड़ के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दो की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया है.
300 मीटर तक घसीटा बाइक
घटना के प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद गफ्फार ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और खगौल की दिशा में जा रहे थे. नहर के पास स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक करीब 300 मीटर तक घसीटती चली गई. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. मृतकों की पहचान शशि निखिल उर्फ निशु (18) और राजीव रंजन (20) के रूप में हुई है.
परिजनों का दुख, इलाज के दौरान हुई मौत
शशि के परिजनों ने बताया कि दोपहर को उसका दोस्त अभिमन्यु उसे घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन शाम को हादसे की खबर मिली. शशि को स्थानीय अस्पताल लेकर जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. राजीव रंजन की मौत इलाज के दौरान एम्स में हुई.
ये भी पढ़े: रजिस्ट्री ऑफिस की कार्यक्षमता पर विभाग ने जारी की रैंकिंग, जानें किस जिला की क्या है स्थिति
फरार चालक की तलाश जारी
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुट गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










