राजद का कुशवाहा-यादव समीकरण होगा विफल: सुमित सिंह

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि समाज का हर वर्ग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है.
पटना . विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि समाज का हर वर्ग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजद का नया समीकरण कुशवाहा-यादव केवल राजनीतिक दिखावा के लिए है. यह पूरी तरह विफल साबित होगा. मंत्री सुमित कुमार सिंह ने यह बातें शुक्रवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से कहीं. इससे पहले उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया. इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता प्रो नवीन आर्या चंद्रवंशी और प्रदेश महासचिव अरुण कुशवाहा मौजूद रहे.मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि समाज का हर वर्ग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़ा है. बिहार की जनता राजद के झांसे में कभी नहीं आयेगी. नीतीश सरकार ने संगठित अपराध पर पूर्णविराम लगाने का काम किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










