राजद वक्फ संशोधन बिल को लीगल प्लेटफाॅर्म पर ले जायेगा

Updated at : 04 Apr 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
राजद वक्फ संशोधन बिल को लीगल प्लेटफाॅर्म पर ले जायेगा

बिहार राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि राजद ने वक्फ संशोधन विधेयक पर दोनों सदनों में केंद्र सरकार का जबरदस्त विरोध किया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि राजद ने वक्फ संशोधन विधेयक पर दोनों सदनों में केंद्र सरकार का जबरदस्त विरोध किया है. अब इस मामले में राजद लीगल प्लेटफाॅर्म पर भी जायेगा. राजद इस विधेयक को किसी भी हालात में लागू नहीं होने देगा. इसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शक्ति यादव ने जदयू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जदयू जिस तरह से वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा के विचारों के साथ खड़ा हुआ है. इससे स्पष्ट होता है कि उसकी भाजपा को खुश करने की नीयत रही है. एजाज ने कहा कि इस तरह के समर्थन के बाद जदयू के अंदर जो बेचैनी और विद्रोह की स्थिति है, उसे जदयू के शीर्ष नेता चाह कर भी रोक नहीं पायेंगे. मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने तारणी दास के मामले पर सरकार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन