बिहार चुनाव से पहले RJD का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को करारा जवाब देने के लिए 8 प्रवक्ताओं की हुई नियुक्ति

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

RJD : आरजेडी ने पार्टी प्रवक्ताओं की टीम का विस्तार करते हुए आज आठ नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है. पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी है.

विज्ञापन

RJD : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच लालू और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी ने बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं की टीम का विस्तार किया है. कुछ नए लोगों को शामिल किया गया है.

लालू यादव के निर्देश पर हुई है नियुक्ति

आरजेडी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के निर्देश के बाद इन आठ नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति हुई है और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं की टीम का विस्तार किया गया है.

Source- राजद x पोस्ट

चुनाव प्रचार में हो सकता है फायदा

राजद ने यह निर्णय ऐसे वक्त में लिया है, जब बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनावी सरगर्मी के बीच राजद का राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की फौज में बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव प्रचार में मजबूती से लोगों के बीच अपने संदेश पहुंचाना चाहती है.

किसे-किसे मिली जिम्मेदारी

आरजेडी ने आठ नये राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. श्याम कुमार, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. बादशाह आलम, पटना विश्वविद्यालय के प्रो. उत्पल बल्लभ, बीआरए विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के प्रोफेसर डॉ. राकेश रंजन, मगध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार तरुण, जेपी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. दिनेश पाल, डॉ. राजकुमार राजन और डॉ. रविशंकर रवि शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आरजेडी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता ने दी बधाई

आरजेडी में आठ नये राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति पर पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को बधाई दी है. आरजेडी के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दूरदर्शी सोच और सकारात्मक पहल पर प्रवक्ताओं की सूची का विस्तार किया गया है. नवनियुक्त प्रवक्ता पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपनी भूमिका निभाएंगे. (हर्षित कुमार)

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन