29 मार्च को कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा का जारी होगा परिणाम

Updated at : 27 Mar 2025 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
29 मार्च को कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा का जारी होगा परिणाम

राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च (शनिवार) को एक साथ जारी होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटनाराज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च (शनिवार) को एक साथ जारी होगा. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च को अभिभावक -शिक्षक मीट में जारी किया जायेगा. कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा में बच्चों को ग्रेड दिया जायेगा. जिला शिक्षा कार्यालय ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक अभिभावकों को पैरेंट्स टीचर्स मीट में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे. अभिभावकों के सामने उनके बच्चों का प्रगति पत्र दिखाया जायेगा. इस दौरान अभिभावकों को यह बताया जायेगा कि उनका बच्चा वर्ग में अच्छा कर रहा है या नहीं. शिक्षक अभिभावकों से मंतव्य भी लेंगे. इसके बाद अभिभावक को प्रगति पत्र सौंपा जायेगा.

प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका घर ले जा सकेंगे बच्चे

जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि अभिभावक -शिक्षक मीट में परीक्षा में पूछे गये प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिका बच्चों को घर ले जाने की अनुमति दी जायेगी. वर्ग शिक्षक की यह जिम्मेवारी होगी कि उक्त बच्चे से प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिका वापस लें. परीक्षा से संबंधित सभी तरह के प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिका सहित परीक्षा से संबंधित सारे कागजात संरक्षित करेंगे.

डी और इ ग्रेड वाले बच्चों पर दिया जायेगा विशेष ध्यान

जिला शिक्षा कार्यालय ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि यदि कोई विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में डी और इ ग्रेड प्राप्त करता है तो उस बच्चे पर वर्ग शिक्षक द्वारा विशेष ध्यान दिया जायेगा. ऐसे बच्चों की दो माह बाद दोबारा परीक्षा ली जायेगी. कोई बच्चा असफल नहीं होना चाहिए यह निर्देशित किया गया है. सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रोमोट किया जाना है. मालूम हो कि कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा 10 से 20 मार्च तक हुई थी. उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 26 मार्च पूरा करने का निर्देश दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR

AJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन