ePaper

आज जारी होगा कक्षा एक से आठवीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट

Updated at : 28 Mar 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
आज जारी होगा कक्षा एक से आठवीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट

राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च (शनिवार) को एक साथ जारी किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च (शनिवार) को एक साथ जारी किया जायेगा. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च को अभिभावक-शिक्षक मीट में जारी किया जायेगा. कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा में बच्चों को ग्रेड दिया जायेगा. जिला शिक्षा कार्यालय ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षक अभिभावकों को पीटीएम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे. अभिभावकों के समक्ष उनके बच्चों का प्रगति पत्र दिखाया जायेगा. अभिभावकों को यह बताया जायेगा कि उनका बच्चा वर्ग में अच्छा कर रहा है या नहीं. शिक्षक अभिभावकों से मंतव्य भी लेंगे. इसके बाद अभिभावक को प्रगति पत्र दिया जायेगा.

प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका घर ले जा सकेंगे बच्चे

जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि अभिभावक-शिक्षक मीट में परीक्षा में पूछे गये प्रश्न पत्र व उत्तरपुस्तिका बच्चों को घर ले जाने की अनुमति दी जायेगी. वर्ग शिक्षक की यह जिम्मेदारी होगी कि उक्त बच्चे से प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिका वापस लें. परीक्षा से संबंधित सभी तरह के प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका सहित परीक्षा से संबंधित सारे कागजात संरक्षित करेंगे.

81 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को मिलेगा ए ग्रेड

वार्षिक परीक्षा व मूल्यांकन में जिन बच्चों को 81 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त होगा, उन्हें ए ग्रेड दिया जायेगा. वहीं 61 से 81 प्रतिशत पर बी ग्रेड, 41 से 60 प्रतिशत प्राप्त करने पर सी ग्रेड, 33 से 40 प्रतिशत वालों को डी और 0 से 32 प्रतिशत वालों को इ ग्रेड दिया जायेगा. विभागीय निर्देश के अनुसार स्कूलों में कमजोर बच्चों के लिए मिशन दक्ष के तहत कक्षा एक से आठवीं के बच्चों के लिए प्रतिदिन क्लास संचालित की जायेगी. निर्देश में कहा गया है कि यदि कोई बच्चा वार्षिक परीक्षा में असफल होता है, तो उक्त स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक जिम्मेदार होंगे. जिन बच्चों को डी और इ ग्रेड प्राप्त होगा, उन्हें दो महीने तक विशेष क्लास में परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी. इसके बाद उन बच्चों की दोबारा परीक्षा आयोजित करायी जायेगी. डी और इ ग्रेड पाने वाले बच्चों को आगे की कक्षा में प्रोमोट तो कर दिया जायेगा, लेकिन दो माह के बाद आयोजित होने वाली परीक्षा में उन्हें शामिल होना पड़ेगा. डी और इ-ग्रेड पाने वाले बच्चों को दक्ष क्लास में अलग से परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन