कैंपस : बीएड की 641 रिक्त सीटों पर आज से फ्रेश रजिस्ट्रेशन, 19 से एडमिशन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2024 7:41 PM

विज्ञापन

बीएड में एडमिशन की प्रक्रिया नौ अक्तूबर तक चली है. अब तक कुल 36,659 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिया, जो कुल सीटों 37300 का 98.28 प्रतिशत है

विज्ञापन

– पूर्व से रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी 17 से 18 अक्तूबर तक कर सकते हैं संस्थानों का चयन

-19 को जारी होगी मेरिट लिस्ट

संवाददाता, पटना

बीएड में एडमिशन की प्रक्रिया नौ अक्तूबर तक चली है. अब तक कुल 36,659 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिया, जो कुल सीटों 37300 का 98.28 प्रतिशत है. शेष बची 641 रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए अंतिम केंद्रीकृत काउंसेलिंग व नामांकन 16 अक्तूबर से शुरू होगा. इससे पहले नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने सीइटी-2024 द्वारा दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री में विभिन्न चरणों में नामांकन की प्रक्रिया नौ अक्तूबर को आयोजित करायी थी. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी ने बताया कि सीइटी-2024 द्वारा दो वर्षीय बीएड में नामांकन की यह अंतिम प्रक्रिया होगी. शिक्षा शास्त्री में नामांकन पूरा हो चुका है. इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया को बंद कर दिया जायेगा. ऐसे अभ्यर्थी जो अब तक दो वर्षीय बीएड में नामांकन से वंचित हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है. सीइटी-बीएड-2024 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अशोक कुमार मेहता ने बताया कि इस अंतिम केंद्रीकृत काउंसेलिंग व नामांकन राउंड में पूर्व में ऐसे सभी अभ्यर्थी जो काउंसेलिंग के किसी चरण में भी नामांकन के लिए नाम अनुशंसित होने के बावजूद नामांकन नहीं ले पाये थे, वे भी इस आखिरी चरण में नामांकन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.

19 को मेरिट के आधार पर मिलेगी सीट, 19 से 22 तक एडमिशन

प्रो मेहता ने बताया कि शेष बची 641 रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए biharcetbed-lnmu.ac.in पर कॉलेजों में रिक्त सीटों की संख्या अपलोड कर दी गयी है. ऐसे अभ्यर्थी भी जो सीइटी-2024 की परीक्षा में सफल हुए थे, लेकिन किसी कारणवश वे काउंसेलिंग के लिए पंजीयन कराने से वंचित रह गये थे, वे अभ्यर्थी 16 अक्तूबर को अपना पंजीयन करा महाविद्यालय, संस्थान का चयन कर सकेंगे. पूर्व से काउंसेलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी 17 से 18 अक्तूबर को काउंसेलिंग में भाग लेने के लिए अपने लॉग-इन क्रेडेन्शियल्स के द्वारा केवल एक संस्थानो का चयन कर सेव कर देंगे. 19 अक्तूबर को अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार संस्थान आवंटित कर दिये जायेंगे. इस दौरान नामांकन के लिए प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की भी सूची जारी कर दी जायेगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर आवंटित संस्थान को स्वीकार कर 19 से 22 अक्तूबर तक तीन हजार रुपये अंश शुल्क के रूप में जमा कर 21 से 22 अक्तूबर तक आवंटित संस्थान के संबंधिति विश्वविद्यालय में जाकर पेपर सत्यापन के बाद नामांकन ले सकेंगे.

प्रतीक्षारत सूची में शामिल अभ्यर्थियों का 24 से 25 तक होगा एडमिशन

प्रो मेहता ने बताया कि यदि अनुशंसित नामों के बाद भी किसी महाविद्यालय, संस्थान में स्थान रिक्त रह जाता है, तो प्रतीक्षारत सूची के अभ्यर्थी संबंधित विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी के कार्यालय पर जाकर 23 अक्तूबर को 10:30 बजे से 01:30 बजे तक सूचित करेंगे. विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी प्राप्त नामों में से मेधा बनाकर सूचनापट्ट पर प्रदर्शित करेंगे. इसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर आवंटित संस्थान को स्वीकार कर 24 से 25 अक्तूबर तक 3,000 रुपये अंश शुल्क के रूप में जमा कर आवंटित संस्थानों में पेपर सत्यापन के बाद नामांकन ले सकेंगे. प्रो मेहता ने कहा कि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या एवं सहायता के लिए हेल्फलाइन नंबर 9431041694 और इमेल cetbed2024helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन