ePaper

इंटर में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन शुरू, 21 तक शुल्क करना होगा जमा

Updated at : 10 Sep 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन शुरू, 21 तक शुल्क करना होगा जमा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि जारी कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि जारी कर दी है. सत्र 2025-27 में 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स 21 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. समिति ने कहा है कि निर्धारित सीट के अनुसार नामांकित नियमित तथा स्वतंत्र कोटि के सही अभ्यर्थीत्व वाले स्टूडेंट्स का ही सूचीकरण इंटर वार्षिक परीक्षा 2025-27 के लिए हो और इसमें किसी भी प्रकार की चूक अथवा त्रुटि नहीं होने पाये. बाद में किसी भी तरह के संशोधन व परिवर्तन करने की स्वीकृति नहीं दी जायेगी. विद्यालय के प्रधान 21 सितंबर तक वेबसाइट biharboardexam.com पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में विद्यार्थी को उपलब्ध करायेंगे. इसके बाद 21 सितंबर तक समिति के पोर्टल पर जाकर विद्यालय को प्रधान आवेदन करेंगे. विद्यार्थी द्वारा भरे गये संशोधित सूचीकरण आवेदन फॉर्म के आधार पर शिक्षण संस्थान के प्रधान समिति के पोर्टल पर संशोधन करते हुए 24 सितंबर तक ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन भरेंगे एवं शुल्क जमा करेंगे. समिति ने कहा कि 21 सितंबर तक शुल्क जमा कर दिया गया है उनका 24 सितंबर तक फॉर्म भरा जायेगा. किसी कारण से शुल्क जमा करने के बाद भी किसी का रजिस्ट्रेशन 21 सितंबर तक नहीं हुआ है तो वो 24 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करायेंगे. स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थी के 21 सितंबर तक सूचीकरण भरे जायेंगे. नियमित कोटि के विद्यार्थियों के लिए कुल 515 व स्वतंत्र कोटि के लिए 915 रुपये शुल्क देना होगा. अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं सफल विद्यार्थियों को 715 व अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं सफल स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को कुल 1115 रुपये जमा करने होंगे. विद्यार्थी द्वारा चयनित विषय एवं अन्य विवरणी को कंडिका 1 में भरना होगा. प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा भरे गये व हस्ताक्षरित सूचीकरण आवेदन की दो प्रतियों में से एक प्रति को विद्यालय प्रधान के पास जमा किया जायेगा. दूसरी प्रति शिक्षण संस्थान के प्रधान हस्ताक्षर एवं मुहर देकर विद्यार्थी को देंगे. समिति ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म खंड बी के क्रमांक 17 में विद्यार्थी का आधार नंबर अनिवार्य रूप से अंकित किया जायेगा. यदि विद्यार्थी का आधार कार्ड नंबर नहीं है तो इसकी जानकारी क्रमांक 18 में अनिवार्य रूप से करना है.

व्यावसायिक कोर्स का भी कर सकते हैं चयन

सत्र 2022-24 से राज्य के सभी जिलों के कुछ खास प्लस टू विद्यालयों में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकायों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न व्यावसायिक ट्रेड सुपक्षा, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आइटी, आइटीज ट्रेड के पठन-पाठन की शुरुआत की गयी है, जिसकी सूची समिति के वेबसाइट पर है. व्यावसायिक ट्रेड का पठन-पाठन अनिवार्य, ऐच्छिक एवं अतिरिक्त विषय के रूप में ले सकते हैं. 2027 में भी अतिरिक्त व अनिवार्य विषय के तौर पर इसकी परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन