सात विवि के कुलसचिव हुए नियुक्त

राजभवन ने राज्य के सात पारंपरिक विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की नियुक्ति की है. सभी नियुक्तियां अगले आदेश तक के लिए की गयी हैं.
प्रोफेसर डॉ बिपिन कुमार को मगध विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है संवाददाता, पटना राजभवन ने राज्य के सात पारंपरिक विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की नियुक्ति की है. सभी नियुक्तियां अगले आदेश तक के लिए की गयी हैं. राजभवन ने इस संदर्भ में आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है. आधिकारिक अधिसूचनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी हैं. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ���े आरआरएस कॉलेज मोकामा के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ बिपिन कुमार को मगध विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रो डॉ समीर कुमार शर्मा नालंदा को खुला विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो बृजेश पति त्रिपाठी को केएसडीएस विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय के एप्लाइड इकॉनामिक्स एंड कॉमर्स के प्रो नागेंद्र कुमार झा को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग की प्रो डॉ शालिनी को पटना विश्वविद्यालय, एमएसएम कॉलेज जनदाहा वैशाली के डॉ नारायण दास को जय प्रकाश विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के एसआरपीएस कॉलेज के प्रो विपिन कुमार को बीएन मंडल विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










