ePaper

राज्यमंत्री और उपमंत्री दर्जा प्राप्त विधायकों को अब मिलेंगे वेतन के बढ़े हुए पैसे

Updated at : 16 Apr 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यमंत्री और उपमंत्री दर्जा प्राप्त विधायकों को अब मिलेंगे वेतन के बढ़े हुए पैसे

राज्यमंत्री और उपमंत्री दर्जा प्राप्त विधायकों को अब मिलेंगे वेतन के बढ़े हुए पैसे

विज्ञापन

संवाददाता,पटा

राज्य सरकार में बिना मंत्री बने ही राज्य मंत्री और उप मंत्री का दर्जा के वेतन-भत्ता की सुविधा तत्काल प्रभाव से विभिन्न दलों के विधायकों को प्राप्त होने लगेगी . सरकार ने इसकी विधिवत अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है. जिन लोगों को सरकार द्वारा राज्यमंत्री और उप मंत्री का दर्जा दिया गया है उनमें विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधानसभा में उप मुख्य सचेतक जनक सिंह, विरोधी दल (राजद) के मुख्य सचेतक अख्तरूल इस्लाम शाहीन और विधान परिषद में सत्तापक्ष के उपमुख्य सचेतक संजय प्रकाश को राज्य मंत्री के वेतन-भत्ता पाने का दर्जा प्राप्त है. इसके अलावा राज्य स्तरीय 20 सूत्री कमेटी के उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा और ललन कुमार मंडल को भी राज्य मंत्री के अनुरूप वेतन-भत्ता का दर्जा प्राप्त है. राज्य सरकार द्वारा जिन विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को उप मंत्री का दर्जा व वेतन-भत्ते की सुविधाएं दी गयी है उनमें विधान परिषद में सचेतक नीरज कुमार, रीना देवी, विधानसभा में सचेतक विजय मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण कुमार ऋषि, हरिभूषण ठाकुर बचौल, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सुधांशु शेखर और नरेंद्र कुमार नीरज शामिल हैं. साथ ही राज्य स्तरीय 20 सूत्री कमेटी के सदस्यों में शामिल चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती संगीता कुमारी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा, श्रीमती भारती मेहता और चंदन सिंह शामिल हैं. इन सभी सदस्यों को राज्यमंत्री और उप मंत्री का पद के अनुसार वेतन भत्ता मिलेगी.

राज्य मंत्री व उप मंत्री के वेतन में वृद्धिमद – वर्तमान- वृद्धि के बाद

वेतन- 50,000 रुपये – 65,000 रुपयेक्षेत्रीय भत्ता – 55,000 रुपये – 70,000 रुपयेदैनिक भत्ता – 3000 रुपये – 3500 रुपये

आतिथ्य भत्ता (राज्यमंत्री) – 24,000 रुपये – 29,500 रुपयेआतिथ्य भत्ता (उप मंत्री) – 23500 रुपये – 29000 रुपयेयात्रा भत्ता – 15 रुपये प्रति किमी- 25 रुपये प्रति किमी

राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद सहित अन्य को मंत्री का वेतन-भत्ता

राज्य सरकार द्वारा विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधान परिषद में राजद की विरोधी दल की नेता, राबड़ी देवी और विधानसभा में विरोधी दल की नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को भी मंत्री पद का भत्ता दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन