मगध महिला कॉलेज में मनायी गयी रानी लक्ष्मी बाई की जयंती

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
मगध महिला कॉलेज में मनायी गयी रानी लक्ष्मी बाई की जयंती

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मगध महिला कॉलेज में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मगध महिला कॉलेज में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने रानी लक्ष्मी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर की. इस अवसर पर छात्राओं ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन और उनके संघर्षों पर चर्चा की. कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ की कॉलेज काउंसेलर अनुराधा कुमारी उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई भारतीय नारी शक्ति, साहस और नेतृत्व की मिसाल हैं और आज की हर छात्रा को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. इसके साथ ही एबीवीपी की प्रांत छात्रा प्रमुख मोनालिश घोष ने कहा कि झांसी की रानी ने देश के लिए जिस बहादुरी से लड़ाई लड़ी, वह भारत की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी. कार्यक्रम में आदित्य मिश्रा स्नेहा गुप्ता, अर्चना कुमारी, आकांक्षा श्रीवास्तव, शिविका शर्मा, सृष्टि, गुड़िया, निहारिका, सिमरन गुप्ता सहित अनेकों छात्राएं मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन