ePaper

Patna : प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नौ दिन दौड़ाया, बाद में दूसरे क्षेत्र का मामला बता भगाया

Updated at : 06 May 2024 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Patna : प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नौ दिन दौड़ाया, बाद में दूसरे क्षेत्र का मामला बता भगाया

बेऊर के थानेदार एक मामले को दर्ज करने में पहले पीड़ित को नौ दिन दौड़ाते रहे, फिर दूसरे थाना क्षेत्र का मामला कह भगा दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : पटना एसएसपी राजीव मिश्रा लगातार थानेदार व पुलिस कर्मियों को प्राथमिकी दर्ज कर जल्द कार्रवाई करने की बात कहते हैं. वहीं, थानेदार एक मामले को दर्ज करने में पहले पीड़ित को नौ दिन दौड़ाते हैं फिर दूसरे थाना क्षेत्र का मामला कह भगा देते हैं. ऐसा ही मामला बेऊर थाने का आया है. बेउर स्थित निजी स्कूल के निदेशक छोटेलाल शर्मा को नौ दिनों से बेउर और गर्दनीबाग थाना का चक्कर लगाना पड़ रहा है. 27 अप्रैल को बेऊर इलाके में ऑटो लिफ्टर गैंग ने छोटेलाल शर्मा का पैकेट काट 30 हजार निकाल लिया. घटना के बाद से अब तक उनका केस दर्ज नहीं किया गया. पीड़ित ने कहा कि मैं एसपी कार्यालय गया. वहां सीसीटीवी फुटेज देखा, ऑटो नंबर मिला. उस नंबर को बेऊर थाने को दे भी दिया, लेकिन इसके बावजूद मुझे नौ दिनों तक दौड़ाया गया. बाद में गर्दनीबाग थाना में यह कह कर भेजा गया कि घटनास्थल मेरे क्षेत्र में नहीं है. स्कूल निदेशक ने कहा कि घटना के बाद वे बेऊर थाने गये और लिखित शिकायत की. थाने की पुलिस नौ दिनों तक आवेदन रखी रही. पांच मई को थानेदार ने बुलाया और कहा कि घटनास्थल गर्दनीबाग में है, आपका केस वहीं होगा. छोटेलाल ने कहा कि गर्दनीबाग में आवेदन देने गये तो सोमवार को थानेदार से मिलने के लिए बुलाया गया.

27 अप्रैल को ऑटो लिफ्टर गैंग ने दिया था घटना को अंजाम

छोटेलाल शर्मा ने कहा कि वे 27 अप्रैल को बेऊर मोड़ से बेऊर जेल की तरफ घर जा रहे थे. इसी दौरान वे एक ऑटो पर बैठ गये. ऑटो में पहले से चालक सहित तीन लोग बैठे थे. चालक ऑटो को महावीर नगर मोड़ से वापस के लिए मोड़ लिया और कहा कि कुछ सामान छूट गया है. वह दुबारा बेऊर मोड़ गया और वहां से अनीसाबाद जाने लगा. छोटेलाल शर्मा ने विरोध किया तो बोला तुरंत लौट जायेंगे. कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद छोटेलाल को बोला कि पीछे से पुलिस आ रही है आप उतर जाइये. हम आगे जाकर रोकते हैं. छोटेलाल उतर गये. चालक ऑटो लेकर फरार हो गया. तभी उन्होंने मोबाइल निकालने के लिए पैकेट में हाथ दिया तो पता चला कि उनका दूसरा पैकेट शातिरों ने काट दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन