वैध खनन-ढुलाई के खिलाफ 102 जगहों पर छापेमारी

राज्य में बालू, गिट्टी और मिट्टी के अवैध खनन, ढुलाई और भंडारण के खिलाफ 102 जगहों पर मंगलवार को छापेमारी कर 31.01 लाख रुपये की वसूली की गयी है.
पटना. राज्य में बालू, गिट्टी और मिट्टी के अवैध खनन, ढुलाई और भंडारण के खिलाफ 102 जगहों पर मंगलवार को छापेमारी कर 31.01 लाख रुपये की वसूली की गयी है. सबसे अधिक नौ जगहों पर छापेमारी औरंगाबाद में की गयी है. साथ ही सबसे अधिक वसूली पटना जिले में की गयी है. पटना जिले में सात लाख 37 हजार रुपये वसूले गये. संयुक्त कार्रवाई में कुल नौ प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं. कुल 38 जिलों में एक दिन की कार्रवाई में 35 वाहन जब्त हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक 10 वाहन बक्सर में जब्त किये गये. संयुक्त कार्रवाई में वसूले गए 31.01 लाख रुपये में न्यायालय के आदेश से दंड के रूप में कुल पांच लाख सात हजार रुपये और विभाग द्वारा दंड के रूप में कुल 25 लाख 94 हजार रुपये शामिल हैं. इनमें जब्त कुल 35 वाहनों में खनिजों की मात्रा में बालू 3209 सीएफटी, गिट्टी 1933.4 सीएफटी और मिट्टी 330 सीएफटी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










