ePaper

राहुल गांधी को जातीय जनगणना पर अब बहुत चिंता हो रही है: ललन सिंह

Updated at : 26 Aug 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी को जातीय जनगणना पर अब बहुत चिंता हो रही है: ललन सिंह

दिल्ली से पटना लौटने पर रविवार को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी को जातीय जनगणना पर अब बहुत चिंता हो रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना दिल्ली से पटना लौटने पर रविवार को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी को जातीय जनगणना पर अब बहुत चिंता हो रही है. इंडिया गठबंधन में रहने के दौरान मुंबई और बंगलुरू की बैठक में हमलोगों ने जातीय जनगणना पर प्रस्ताव पारित करने का लगातार आग्रह किया. उस समय राहुल गांधी ने ममता बनर्जी के दबाव में प्रस्ताव पारित नहीं. उसी समय बिहार में जातीय गणना की गई, लेकिन राहुल गांधी ने इसकी प्रशंसा नहीं की. अब वही राहुल गांधी आज घड़ियाल आंसू बहा रहे हैं. ललन सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा नई पेंशन स्कीम की मंजूरी देने पर कहा है कि यह बहुत अच्छा है और सभी राज्यों को अपनाना चाहिए. जिन राज्यों में इंडिया गठबंधन की सरकार हैं वहां भी केंद्र के इस मॉडल को लागू किया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन