Putin India Visit: पटना में जन्मे हैं रूसी विधायक अभय सिंह, पुतिन की यात्रा के बीच भारत को दी बड़ी सलाह
बिहार के अभय सिंह रूस में हैं विधायक
Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के बीच पटना में जन्मे रूसी विधायक अभय सिंह ने भारत से अपील की है कि वह रूस के अत्याधुनिक एस-500 मिसाइल सिस्टम को हासिल करने के प्रयास करे. जो दुनिया की सबसे आधुनिक वायु रक्षा तकनीक मानी जाती है.
Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत पहुंच गए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अहम बैठकें होने वाली हैं. इसी बीच रूस में भारतीय मूल के विधायक अभय सिंह ने भारत से एक खास अपील की है. पटना में जन्मे अभय सिंह का कहना है कि भारत को रूस से अत्याधुनिक एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम हासिल करने के प्रयास करने चाहिए.
अभय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एस-400 मिसाइल सिस्टम पहले ही अपनी क्षमता साबित कर चुका है और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही थी. उन्होंने कहा, ‘एस-400 बेहतरीन है, लेकिन एस-500 उससे कई कदम आगे है. यह रूस की लेटेस्ट मिलिट्री टेक्नोलॉजी है और अभी तक किसी भी देश को नहीं दिया गया है. अगर रूस इसे भारत को देने का फैसला करता है, तो भारत दुनिया का पहला देश होगा जिसके पास यह सिस्टम होगा. चीन के पास भी नहीं.
एस-500 से भारत को क्या फायदा होगा?
उन्होंने आगे कहा कि एस-500 भारत की Security Capicity को नई ऊंचाई देगा और यह सौदा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा. अभय सिंह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के नेता हैं और यूक्रेन सीमा से लगे कुर्स्क क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. पुतिन के चार साल बाद इस भारत दौरे को वह बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं. उनके अनुसार, यह यात्रा भारत–रूस संबंधों में नई ऊर्जा भर सकती है.
कौन हैं अभय सिंह?
अभय सिंह का भारतीय जुड़ाव गहरा है. वह 1991 में पटना से सोवियत संघ गए थे, जहां उन्होंने कुर्स्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई की. कुछ समय डॉक्टर के तौर पर पटना में प्रैक्टिस करने की कोशिश की, लेकिन हालात अनुकूल न होने पर फिर रूस लौट गए. वहां उन्होंने फार्मा और रियल एस्टेट सेक्टर में अपना कारोबार खड़ा किया.
2017 और 2022 में चुनाव जीते थे अभय सिंह
अभय सिंह 2017 और 2022 में चुनाव जीतकर रूस के डेप्युटेट बने, जो भारत में विधायक के समान पद है. खुद को ‘बिहार का बेटा’ बताते हुए अभय सिंह कहते हैं- ‘राजनीति हमारे डीएनए में है.’ पुतिन के भारत दौरे के बीच उनका बयान दोनों देशों के रक्षा सहयोग में एक नए आयाम की संभावनाओं को सामने रखता है.

Also Read: Bihar News: पटना के इन 12 इलाकों में 6 दिसंबर को चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










