पीयू : बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पीयू : बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

पटना विश्वविद्यालय, इतिहास विभाग में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ दीप्ति तिवारी ने की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय, इतिहास विभाग में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ दीप्ति तिवारी ने की. व्याख्यान का विषय ””जनजातियों में राष्ट्रीय चेतना का विकास और बिरसा मुंडा”” रखा गया था. मुख्य वक्ता प्रो रत्नेश्वर मिश्रा ने कहा कि जनजातीय विद्रोह का मूल कारण उनकी आजीविका और अस्मिता को बचाना रहा है. बिरसा मुंडा ने पहले संत के रूप में अपने समाज में चेतना जगायी और बाद में क्रांतिकारी के रूप में सरकारी अनीतियों के खिलाफ एक आंदोलन चलाया. जिसे ”” मुंडा आंदोलन ”” और ”” उलगुलान ”” आंदोलन नाम दिया गया. इन्होंने एक नारा दिया अबुआ दिशुम, अबुआ राज अर्थात ””हमारा देश, हमारा राज ”” अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ दीप्ति तिवारी ने किया. मंच का संचालन डॉ अकल राम और धन्यवाद ज्ञापन विद्यानंद विधाता ने किया. इस व्याख्यान का विषय प्रवेश डॉ सतीश कुमार ने किया. मौके पर डॉ नेहा रंजन, डॉ अमित राज, शशिकांत के साथ ही डॉ मनोज विभाकर, राजकिशोर, सुमन सौरभ व अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन