पीयू : एनआइआरएफ की रैंकिंग से बाहर होने पर छात्रों में आक्रोश
Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय एनआइआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) की रैंकिंग में जगह नहीं बना पाया है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय एनआइआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) की रैंकिंग में जगह नहीं बना पाया है. इसको लेकर छात्र संघ महासचिव सलोनी राज ने कुलपति और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. सलोनी राज ने कहा कि यूनिवर्सिटी की यह हालत प्रशासन की लापरवाही और सरकार की उदासीनता का नतीजा है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है. विभाग बंद हो रहे हैं और प्लेसमेंट जैसी व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है. सलोनी राज ने कहा कि छात्र, कर्मचारी और गेस्ट फैकल्टी सभी आंदोलन करने को मजबूर हैं. उन्होंने मांग की है कि सरकार तत्काल कुलपति को पद से हटाये और विश्वविद्यालय को फिर से बेहतर बनाने के लिए ठोस योजना लाये. बिना विद्यार्थियों के किसी भी संस्थान का विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बात सुनी जाये और संवाद से समाधान निकाला जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










