पीयू : आज दीक्षांत समारोह में 40 विद्यार्थियों को दिया जायेगा गोल्ड मेडल

Published by : AMBER MD Updated At : 30 May 2025 8:12 PM

विज्ञापन

पीजी के रेगुलर और वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज के वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा

विज्ञापन

-विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक ऑडिटोरियम में कर लेनी होगी एंट्री

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी के रेगुलर और वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज के वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा. टॉपर्स विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. पीजी सत्र 2022-24 में विभिन्न विभाग में कुल 40 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. 40 विद्यार्थियों में 25 छात्राएं शामिल हैं. दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान और विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार चक्रवाल मौजूद रहेंगे. दीक्षांत समारोह का शुभारंभ सुबह 10 बजे से किया जायेगा. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय की ओर जारी नोटिस में यह बताया गया है कि सुबह 7:30 बजे से विद्यार्थियों को एंट्री दी जायेगी. विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे के बाद ऑडिटोरियम में एंट्री नहीं दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन