कैंपस : पीयू : स्पॉट राउंड में एडमिशन के लिए कल तक होगा ऑनलाइन आवेदन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक रेगुलर कोर्स सत्र 2024-28 और सेल्फ फाइनेंस कोर्स सत्र 2024-27 में स्पॉट राउंड के एडमिशन के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे
संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक रेगुलर कोर्स सत्र 2024-28 और सेल्फ फाइनेंस कोर्स सत्र 2024-27 में स्पॉट राउंड के एडमिशन के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे. स्पॉट राउंड में पहले प्राथमिकता उन विद्यार्थियों को दी जायेगी जो विश्वविद्यालय की ओर से जारी पहली, दूसरी और तीसरी मेधा सूची में शामिल थे. इसके साथ ही उन विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा, जो कम अंक होने की वजह से मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हो पाये थे. विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में रिक्त सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं. स्पॉट राउंड में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को विषयों और कॉलेजों के च्वाइस भर कर नामांकन के लिये दावा कर सकते हैं. स्पॉट राउंड में चयनित विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट एक जुलाई को जारी की जायेगी. स्पॉट राउंड में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन दो, चार और पांच जुलाई को एलॉटेड कॉलेज में सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा. चयनित अभ्यर्थी नामांकन शुल्क जमा कर उसकी प्राप्ति और एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ एलॉटेड कॉलेज में उपस्थित होना अनिवार्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




