कैंपस : पीयू : सेकेंड राउंड में चयनित विद्यार्थियों की शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया

Updated at : 20 Aug 2024 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीयू : सेकेंड राउंड में चयनित विद्यार्थियों की शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया

पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (रेगुलर) सत्र 2024-25 में सेकेंड स्पॉट राउंड के तहत नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी गयी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (रेगुलर) सत्र 2024-25 में सेकेंड स्पॉट राउंड के तहत नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को अलग-अलग विभाग में कुल 22 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया. पीजी के विभिन्न विभागों में अब तक कुल 1445 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विभाग में एडमिशन लिया है. विश्वविद्यालय में पीजी के विभिन्न कोर्सों में कुल 1803 स्वीकृत सीटें हैं. डीन प्रो अनिल कुमार ने सेंकेंड स्पॉट राउंड में चयनित विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि में ही अपना नामांकन करवाएं. जो विद्यार्थी काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होंगे, वे नामांकन से वंचित रह जायेंगे. सेकेंड राउंड में चयनित विद्यार्थियों की एडमिशन की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गयी है. चयनित विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. विद्यार्थियों को एडमिशन के समय एडमिशन फीस ऑनलाइन जमा कर उसकी पेमेंट स्लिप, एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी, एलॉटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, चार पासपोर्ट साइज फोटो और अपने सभी ऑरिजिनल प्रमाणपत्र (फोटोकॉपी के साथ) लाना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन