ePaper

सड़क बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Updated at : 03 Jul 2025 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

वार्ड संख्या 56 के अगमकुआं बड़ी पहाड़ी स्थित गंगा प्रदूषण नगर रोड में सड़क नहीं बनने और गड्ढा रहने की वजह से नाराज स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर विकास िवभाग का पुतला फूंका.

विज्ञापन

पटना सिटी. वार्ड संख्या 56 के अगमकुआं बड़ी पहाड़ी स्थित गंगा प्रदूषण नगर रोड में सड़क नहीं बनने और गड्ढा रहने की वजह से नाराज स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर विकास िवभाग का पुतला फूंका. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सत्येंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि स्थिति यह है कि अब तो वोट बहिष्कार किया जायेगा. पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के तहत आने वाले इस मुहल्ले में टैक्स भी देते हैं. इसके बाद भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. ऐसे में सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो आंदोलन को धारदार बनाया जायेगा. प्रदर्शन में शामिल स्थानीय लोगों में मोहन मेहता, अक्षण कुमार, दीप नारायण ठाकुर, सुरेश महतो समेत अन्य का कहना है कि जन प्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों से लगातार सड़क निर्माण के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन अब तक नहीं बना है. स्थिति यह है कि नमामि गंगे की ओर से कराये गये कार्य की वजह से सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. बीते चार वर्षों से यह स्थिति कायम है. सड़क निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग और जन प्रतिनिधियों से भी स्थानीय लोगों ने गुहार लगायी है, लेकिन अब तक कार्य नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन