कैंपस : पीयू में जांच कमेटी के सदस्य बने प्रो एनके झा

Updated:
विज्ञापन
कैंपस : पीयू में जांच कमेटी के सदस्य बने प्रो एनके झा

पटना विश्वविद्यालय की ओर से बीएन कॉलेज में हुये वित्तीय अनियमिता की जांच को लेकर नयी कमेटी की गठित की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से बीएन कॉलेज में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच को लेकर नयी कमेटी गठित की गयी. नयी कमेटी में विश्वविद्यालय के एप्लाइड एंड इकोनॉमिक्स विभाग के प्रो एनके झा को प्रो वीसी की जगह पर रखा गया है. प्रो वीसी का पद खाली होने की वजह से प्रो एनके झा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. वित्तीय अनियमितता के मामले में कॉलेज के वर्तमान और पूर्व प्राचार्य पर भी आरोप लगाया गया था. विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गिरीश चौधरी और पूर्व प्रो वीसी अजय कुमार के कार्यकाल में ही मामले की सुनवाई के लिए कमेटी बनायी गयी थी. नयी कमेटी जांच के बाद विश्वविद्यालय को रिपोर्ट सौंपेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन