सिपाही से लेकर दारोगा के तबादले की तैयारी, कंप्यूटर से होगी पोस्टिंग

बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा स्तर तक के पदाधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
संवाददाता, पटना बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा स्तर तक के पदाधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार को पुलिस मुख्यालय में राज्यस्तरीय स्थानांतरण समिति की बैठक हुई, जिसमें तबादले की प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगा दी गयी. इस बार स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर के माध्यम से रेंडमाइज्ड तरीके से की जायेगी. इसका उद्देश्य स्थानांतरण को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है. जिन पुलिसकर्मियों ने किसी एक जिले में चार साल और किसी एक जोन में आठ साल की सेवा पूरी कर ली है, उनके नाम स्थानांतरण सूची में शामिल किये गये हैं. इसमें सिपाही, हवलदार, जमादार और दारोगा स्तर के पुलिसवाले शामिल हैं. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, स्थानांतरण सूची तैयार कर ली गयी है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी. नयी पदस्थापना के तहत पुलिसकर्मियों को दूसरे जिलों और जोनों में भेजा जायेगा, ताकि कार्यक्षमता बढ़ायी जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




