ePaper

मातृत्व अवकाश के दौरान ही नियमित वेतन भुगतान की तैयारी

Updated at : 26 May 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
मातृत्व अवकाश के दौरान ही नियमित वेतन भुगतान की तैयारी

शिक्षा विभाग मातृत्व अवकाश देने की नयी गाइडलाइन बना रहा है. इस गाइडलाइन में मातृत्व अवकाश की विसंगतियों को दूर कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. शिक्षा विभाग मातृत्व अवकाश देने की नयी गाइडलाइन बना रहा है. इस गाइडलाइन में मातृत्व अवकाश की विसंगतियों को दूर कर दिया जायेगा. विभाग रणनीति बना रहा है कि मातृत्व अवकाश पर जाने वाले शिक्षकों को वेतन नियमित तौर पर हर माह दिया जाये, न कि उन्हें लौटने के बाद दिया जाये. गाइडलाइन बना रहे विशेषज्ञों का मानना है कि वेतन की सबसे ज्यादा जरूरत उसके मातृत्व अवकाश के दौरान ही होती है. अभी सामान्य तौर पर शिक्षकों को वेतन मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद दिया जाता है. मातृत्व अवकाश की मंजूरी भी सामान्य तौर पर बाद में ही मंजूर की जाती है. इस तरह की विसंगतियों को दूर करने स्टडी लीव के प्रावधानों का इस्तेमाल किया जा सकता है. नयी गाइडलाइन कुछ ही दिनों के अंदर जारी की जा सकती है. इसमें मातृत्व अवकाश को पहले स्वीकृत किया जा सकता है. इसलिए नयी नियमावली में मातृत्व अवकाश से जुड़ी व्यवहारिक कठिनाइयों को दूर किया जायेगा. इधर, विद्यालय परिचारी की नियमावली पर वित्त विभाग से सहमति प्राप्त हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन