ePaper

प्रशांत किशोर का दावा, सरकार बनी तो दलित समाज को मिलेगा जमीन से रोजगार तक में ये लाभ

Updated at : 31 Jan 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
Prashant kishor

Prashant kishor

Prashant kishore news जन सुराज ने कहा कि जिस भी सीट पर दलित समुदाय की अच्छी आबादी है और उस सीट पर काबिल उम्मीदवार मौजूद हैं तो उस सीट पर दलित समुदाय के व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा.

विज्ञापन

Prashant kishor news बिहार सत्याग्रह आश्रम में जन सुराज अंबेडकर संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में दलित समुदाय के लोगों को शिक्षा के प्रति कैसे जागरूक किया जाए विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया. इसमें समुदाय के नेताओं, विचारकों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार भी रखें.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि दलित समाज के उत्थान के लिए जन सुराज का क्या विजन है वह मौजूद लोगों के समक्ष रखा जाए. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति को बाबा साहब के प्रयासों से राजनीतिक भागीदारी तो मिल गई पर आज भी दलित समाज का बड़ा वर्ग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.

बिहार की अपडेट खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें..

इसका मतलब यह हुआ कि केवल MLA, MP बनने से समाज में सुधार आए यह जरूरी नहीं है. इसलिए जन सुराज ने निर्णय किया है कि जब हम व्यवस्था में आएंगे तब राजनीतिक भागदारी के साथ साथ दलित समाज के लिए 5 वादों को पूरा करेंगे.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दलित समाज के उत्थान के लिए जन सुराज का विजन प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के प्रयासों से अनुसूचित जातियों को राजनीतिक भागीदारी मिली, लेकिन आज भी दलित समुदाय का एक बड़ा वर्ग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.

इसका मतलब यह जरूरी नहीं है कि केवल MLA या MP बनने से ही समाज में सुधार आएगा. इसलिए जन सुराज ने तय किया है कि जब हम व्यवस्था में आएंगे तो राजनीतिक भागीदारी के साथ-साथ दलित समुदाय के लिए 5 वादों को पूरा करेंगे.

भूमिहीन दलितों को 3 डिसमिल जमीन और युवाओं को रोजगार

प्रशांत किशोर ने पहला वादा दलित समाज के बच्चों के लिए करते हुए कहा कि 3 प्रतिशत दलित छात्र ही 12वीं पास कर पाते हैं. इसलिए जो भी 10वीं पास करेगा और 50% से ज्यादा अंक लाएगा उसे आगे की पढ़ाई के लिए 2000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी.

इसके साथ ही मौजूदा अंबेडकर छात्रावास का जीर्णोद्धार किया जाएगा. दूसरी सबसे बड़ी समस्या है कि दलितों के पास जमीन नहीं है. इसलिए जन सुराज वादा कर रहा है कि अगले तीन साल में अभियान चलाकर 100 प्रतिशत भूमिहीन दलित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन दी जाएगी.

प्रशांत किशोर ने कहा कि दलितों को खेती से जोड़ने के लिए उन्हें सरकारी जमीन लीज पर दी जाएगी. इसके साथ ही हमारे जो युवा दलित साथी अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पूंजी के अभाव में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें सरकारी गारंटी पर पूंजी मुहैया कराई जाएगी.

जन सुराज ने आगे कहा कि जिस भी सीट पर दलित समुदाय की अच्छी आबादी है और उस सीट पर काबिल उम्मीदवार मौजूद है, लेकिन सीट आरक्षित नहीं है, तो उस सीट पर भी दलित समुदाय के व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.. Maha kumbh 2025: पटना से प्रयागराज के बीच बस सेवा शुरु, जानिए किराया और टाइमिंग

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन