सीबीएसइ : 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल और इंटरनल मार्क्स करना होगा अपलोड

Edited by AMBER MD
Updated:
विज्ञापन

सीबीएसइ ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंक 14 फरवरी तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंक 14 फरवरी तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें. बोर्ड ने इसे लेकर दूसरा रिमाइंडर जारी किया है. सीबीएसइ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड नहीं करने पर आगे किसी तरह की परेशानी हो सकती है. बोर्ड के अनुसार यह प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक निर्धारित की गयी है. बोर्ड ने स्कूलों को सूचित करते हुए कहा है कि 14 फरवरी तक कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट, कक्षा 12वीं के इंटरनल ग्रेड्स और कक्षा 10वीं के इंटरनल असेसमेंट के अंक पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है.

30 प्रतिशत स्कूलों ने अब तक अंक नहीं किया अपलोड

जांच में यह पाया गया है कि अब तक करीब 30 प्रतिशत स्कूलों ने मार्क्स अपलोड करने का काम पूरा नहीं किया है. इसलिए सभी स्कूलों को दोबारा चेतावनी देते हुए समय पर प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है. सीबीएसइ ने कहा कि कुछ स्कूल डाटा में सुधार के लिए बैच डिलीट कर दोबारा भरने की प्रक्रिया अपना रहे हैं. लेकिन 14 फरवरी के बाद किसी भी तरह का करेक्शन संभव नहीं होगा. क्योंकि इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के लिए आइपीएस सिस्टम लॉन्च कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन