ePaper

विवादों में घिरा पीएमसीएच एलुमिनाइ एसोसिएशन का चुनाव

Updated at : 24 Apr 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
विवादों में घिरा पीएमसीएच एलुमिनाइ एसोसिएशन का चुनाव

पीएमसीएच का पूर्ववर्ती छात्र संघ का चुनाव का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है

विज्ञापन

संवाददाता, पटनापीएमसीएच का पूर्ववर्ती छात्र संघ का चुनाव का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. प्रिंसिपल व छात्र संघ की ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है. जबकि कॉलेज से जुड़े फैकल्टी डॉक्टरों का कहना है कि इस विवाद के चलते पीएमसीएच की छवि खराब हो रही है. पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ प्रोफेसर विद्यापति चौधरी का कहना है कि वह कॉलेज के प्रिंसिपल हैं और सालों से एसोसिएशन के सदस्य है. इसके चलते एसोसिएशन का चुनाव कराने का अधिकार उनके पास है. इस संबंध में प्रिंसिपल ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 25 फरवरी को एलुमिनाइ एसोसिएशन की न कोई कमेटी गठित और न ही चुनाव या बैठक हुई थी. उसमें वह संरक्षक बनाये गये थे. जबकि मुझे कोई खबर ही नहीं है ओर न कभी ऐसी किसी बैठक में मुझे कभी बुलाया गया है. डॉ सत्यजीत सिंह सेंटरनरी सेलिब्रेशन के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में 25 मार्च को अध्यक्ष पद से इस्तीफा लिखकर दे दिए और खुद को इस पद से अलग हो जाने की बात कही. इसमें स्पष्ट लिखे कि मैं डिफंक्ट एलुमिनाइ एसोसिएशन के पद से इस्तीफा देता हूं और एक अप्रैल से नयी एलुमिनाइ कमेटी गठित करने की गुजारिश पूर्ववर्ती विद्यार्थी से करता हूं. प्रिंसिपल ने आगे लिखा है कि प्रश्न उठता है कि जब एसोसिएशन 25 मार्च को डिफंक्ट करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं तो एक अप्रैल को नयी कमेटी गठित करने की गुजारिश की गयी.

संयोजक ने कहा साजिश के तहत एसोसिएशन का अध्यक्ष बनना चाहते हैं प्रिंसिपल

एलुमिनाइ एसोसिएशन के संयोजक डॉ सच्चिदानंद कुमार ने बताया कि पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विद्यापति चौधरी का चुनाव कराने का कोई अधिकार नहीं है. वह साजिश के तहत एसोसिएशन का अध्यक्ष बनना चाह रहे हैं. प्रिंसिपल 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं. वह पिछले साल ही एसोसिएशन का कार्यालय हटाने के लिए पत्र लिख दिये थे. सेंटीनरी सीएफडी सेलिब्रेशन 2025 के तहत कॉलेज प्रशासन द्वारा पूर्वाग्रह के आधार पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति को निरस्त किया गया, जो कि संस्था के हितों के विपरीत है. एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल की ओर से इस वर्ष सीएफडी में झंडोत्तोलन जैसे पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया, जिससे संस्था की गरिमा को ठेस पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन